PROFESSIONAL HACKING TOOLS

नमस्कार दोस्तों,

जब हम हैकिंग पर आधारित कोई मूवी देखते है तो लगता है यार हैकिंग तो बहुत आसान है। बस कुछ टूल ही तो चाहिए किसी को भी हैक करने के लिए। लेकिन ऐसा नहीं है। हैकिंग मूवी में जैसे दिखती है उतनी आसान नहीं है। किसी को भी बस चन्द सैकेण्डों में हैक नहीं किया जा सकता है। किसी को हैक करने के लिए हमें उसके बार में पहले पूरी जानकारी प्राप्त करनी पड़ती है। फिर उस सिस्टम में क्या कमी है ये देखना पड़ता है। तब जाकर कहीं हम उस सिस्टम तक अपनी पहुंच बना पाते है। इसके लिए टूल्स का उपयोग होता है। प्रोफेशनल हैकर्स हमेंशा प्रोफेशनल टूल्स का उपयोग करते है। तो चलिए जानते है कौन-कौन से टूल्स है जो हैकिंग में उपयोग होते है। इन टूल्स में पैड व फ्री दोनों प्रकार के टूल्स है।

HACKING OS

हैकिंग ओपरेटिंग सिस्टम में सबसे ज्यादा लिनक्स बेस ओपरेटिंग सिस्टम्स का उपयोग होता है। जिनमें Kali Linux, Arch Linux, Perrot OS का उपयोग मुख्य रूप से किया जाता है। लिनक्स उपयोग करने का मुख्य करण यह भी है कि इसमें सिक्योरिटी विण्डोज के मुकाबले ज्यादा है तथा टूल्स भी प्री इंस्टाल आते है। लिनक्स ओपन सोर्स होने की वजह से इसमें आई खामियों को बहुत ही जल्दी पैच कर दिया जाता है। ये सभी वर्जन GUI बेस्ड है। इनका उपयोग करना भी काफी आसान है।

METASPLOIT PRO

ऐसा कोई हैकर्स नहीं होगा, जिसने इसका उपयोग नहीं किया होगा। यह एक GUI और CLI दोनों बेस्ड हैकिंग टूल है। यह लिनक्स व विण्डोज दोनों के लिए उपलब्ध है। Penetration testing Tool के तौर पर इसका सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। Rapid7 द्वारा बनाया गया यह टूल 15 दिन के ट्रायल के साथ इसकी ओफिसियल साईट पर उपलब्ध है। इसकी कीमत लगभग $15,000 है। आने वाले समय में मेटास्पलोइट प्रो पर एक टूटोरियल यू-टूब चैनल पर उपलोड कर दूंगा।

METASPLOIT FRAMEWORK

लिनक्स के बहुत के सिस्टम के यह टूल प्री इंस्टाल आता है। मेटास्पलोइट का फ्री वर्जन है। यह लिनक्स व विण्डोज दोनों के लिए उपलब्ध है। सीखने तौर पर बहुत ही ज्यादा इसका उपयोग किया जाता है। इसमें प्रो के मुकाबले फ्रीचर्स कम है।

कई एक्सपलोइट मिलते है इसका उपयोग कर हम एक अच्छे हैकर बन सकते है। Rapid7 द्वारा बनाया गया है। इसे इसकी ओफिसियल साईट से डाउनलोड किया जा सकता है। यह लिनक्स व विण्डोज दोनों के लिए फ्री में उपलब्ध है।

NMAP

Nmap tool का उपयोग किसी भी सिस्टम को स्कैन कर उसमें पोर्ट ओपन है या नहीं, यह चैक करने में किया जाता है। Penetration testing मेें इसका बहुत बड़ा योगदान है। यह GUI और CLI दोनों बेस्ड हैकिंग टूल है। यह लिनक्स व विण्डोज दोनों के लिए उपलब्ध है। यह काली लिनक्स व पेरेट ओएस में प्री इंस्टाल आता है। विण्डोज के लिए नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड कर सकते है। यह फ्री वर्जन है।

ARMITAGE

ARMITAGE टूल एक तरह से मेटास्पलोइट फ्रेमवक्र्स का GUI वर्जन है। जो लोग मेटास्पलोइट को CLI यूज नहीं करना चाहते है। जो इसका उपयोग करते है। इसमें मेटास्पलोइट के सारे एक्सपलोइड व पेलोड काम में लिये जा सकते है। यह लिनक्स व विण्डोज दोनों के लिए उपलब्ध है। यह काली लिनक्स व पेरेट ओएस में प्री इंस्टाल आता है। यह फ्रीवियर वर्जन है।

Related Posts

BURP SUITE

BURP SUITE का उपयोग वेब साईट से सम्बन्धित कमियों को जांचने व बग बाउंटी हंटर्स के तौर पर किया जाता है। यह लिनक्स व विण्डोज दोनों के लिए उपलब्ध है। इसका कम्यूनिटी वर्जन काली लिनक्स में प्री इंस्टाल आता है। इसका प्रो वर्जन लगभग 400$ के करीब आता है। इसे आप इसकी ओफिशिय साइट से डाउनलोड कर सकते है।

JOHN THE RIPPER

जाॅन द रिपर एक पासवर्ड क्रेकिंग टूल है जो काली लिनक्स एवं पेरोट ओएस में प्री इंस्टाल आता है। किसी भी प्रकार के पासवर्ड को इस टूल की मदद से क्रेक किया जा सकता हैर्। ZIP और RAR फाईल के पासवर्ड क्रेकिंग में इस उपयोग किया जा है। यह लिनक्स व विण्डोज दोनों के लिए फ्री में उपलब्ध है।

WIRESHARK

वायरशार्क टूल का उपयोग नेटवर्क मोनिटर में किया जाता है। इससे हम यह देख सकते है कि हमारे नेटर्वक पर क्या आदान-प्रदान हो रहा है। किसीने हमारे सिस्टम को हैक तो नहीं कर रखा है यह भी पता कर सकते है। यह लिनक्स व विण्डोज दोनों के लिए फ्री में उपलब्ध है।

MALTEGO

MALTEGO टूल का उपयोग Information Gathering में सबसे ज्यादा किया जाता है। जो कि हैंकिग का पहला व मुख्य स्टेप है। यह एक बहुत ही पाॅवरफूल टूल है। यह लिनक्स व विण्डोज दोनों के लिए फ्री और पैड उपलब्ध है।

AIRCRACK-NG

Aircrack-ng का उपयोग वाई-फाई हैकिंग में किया जाता है। इससे हम वाई-फाई नेटवर्क मोनिटर कर सकते है किसी को भी नेटवर्क से बाहर कर सकते है तथा नेटवर्क को जाम भी कर सकते है। वाई-फाई पासवर्ड हैकिंग में सबसे ज्यादा इस टूल का उपयोग किया जाता है। यह लिनक्स व विण्डोज दोनों के लिए फ्री में उपलब्ध है।

आने वाले समय में मैं इन टूल्स पर विडियों टूटोरियल अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड करूगां।

इसके अलावा भी बहुत से टूल्स है जिनका इस्तेमाल हैकिंग में किया जाता है। जो में आने वाले समय में आपके साथ शेयर करूंगा।

मैं आशा करता हूं कि आपको मेरा यह प्रयास पंसद आया होगा।
धन्यवाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!